झारखंड में भाजपा नेता सीता सोरेन की झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, सीता सोरेन ने झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन से मुलाकात की और पार्टी में वापस शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। सीता सोरेन एक फरवरी को दुमका पहुंचने वाली हैं, जहां 2 फरवरी को झामुमो का स्थापना दिवस समारोह आयोजित होगा। यदि सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो वह इस कार्यक्रम में झामुमो में अपनी वापसी की घोषणा कर सकती हैं
।
इस मुद्दे पर सीता सोरेन ने जवाब देते हुए कहा कि, “समय और परिस्थिति को कौन जानता है। वह मेरा अपना ही घर है। सब कुछ हमारा ही बनाया हुआ है। वह आज भी वैसा ही है, जैसा कल था”
। इस बयान से यह साफ नहीं हो पाया कि वह झामुमो में वापसी कर रही हैं या नहीं, लेकिन उनकी मुलाकात और समारोह में उनकी उपस्थिति राजनीतिक चर्चाओं को और बढ़ावा दे रही है।
झामुमो और भाजपा के नेता फिलहाल इस बारे में कोई स्पष्ट बयान नहीं दे रहे हैं। अगर सीता सोरेन झामुमो में वापस आती हैं, तो यह झारखंड की राजनीति में एक बड़ा बदलाव हो सकता है, क्योंकि उन्होंने पहले झामुमो छोड़कर भाजपा जॉइन की थी
स्थिति को लेकर सबकी नजर 2 फरवरी को होने वाले स्थापना दिवस समारोह पर है, जहाँ कुछ अधिक स्पष्टता मिल सकती है।