Headlines

झारखंड में ठंड ने फिर पकड़ी रफ्तार, 30 जनवरी के बाद मिलेगी राहत

झारखंड में ठंड की वापसी हो गई है। राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 25 और 27 जनवरी के बीच कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 3.7℃ से लेकर 7.6℃ तक की गिरावट देखी गई।

गुमला में न्यूनतम तापमान 3.7℃, रांची में 4.4℃, चतरा में 4.3℃, खूंटी में 6.5℃, गढ़वा में 6℃, लोहरदगा में 7.6℃ और सिमडेगा में 6.4℃ की कमी आई है। राज्य के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 30℃ से नीचे आ गया है। पिछले 24 घंटे में गुमला का न्यूनतम तापमान गिरकर 4.2℃ पर आ गया।

मौसम केंद्र, रांची से मिली जानकारी के अनुसार, 29 जनवरी से 2 फरवरी तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह कोहरा और धुंध रहेगा, और बाद में आंशिक बादल छाएंगे। रांची और आसपास के इलाकों में 28 जनवरी को न्यूनतम तापमान 11℃ से 25℃ के बीच रहने की संभावना है।

सोमवार को रांची के न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई, लेकिन नामकुम में न्यूनतम तापमान 4.4℃ रिकॉर्ड किया गया। राज्य के 19 जिलों का न्यूनतम तापमान 10℃ के नीचे गिर चुका है, जिससे कनकनी में इजाफा हो गया है। अगले दो दिनों तक इसी ठंडी स्थिति का अनुमान है, लेकिन 30 जनवरी से तापमान में वृद्धि की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 15℃ से 16℃ तक पहुंच सकता है। इस दौरान सुबह में कोहरा और धुंध की स्थिति रहेगी, और दिन में आंशिक बादल भी छाए रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *