Headlines

भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखीं सारा अली खान, बाबा बैद्यनाथ के दर्शन किए

 


Deoghar: सारा अली खान ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की विशेष पूजा-अर्चना, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सारा अली खान रविवार को झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचीं, जहां उन्होंने गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे ताकि उनकी पूजा निर्विघ्न संपन्न हो सके।

 

 

 

सारा अली खान ने सुरक्षा के मद्देनज़र मास्क पहन रखा था, जिससे अधिकतर लोग उन्हें पहचान नहीं सके। हालांकि, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उनके मंदिर दौरे की जानकारी तेज़ी से फैल गई।

मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद सारा ने तीर्थ पुरोहितों के सान्निध्य में संकल्प लिया। इसके पश्चात देवघर के उपायुक्त विशाल सागर और पुलिस बल की निगरानी में उन्हें गर्भगृह ले जाया गया, जहां उन्होंने पूरे श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की।

सारा अली खान ने बाबा बैद्यनाथ धाम के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण भी किया और श्रद्धालुओं से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने मंदिर के पुजारियों से बैद्यनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिससे उनकी आस्था और जिज्ञासा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

सूत्रों के अनुसार, सारा अली खान इन दिनों झारखंड में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में व्यस्त हैं। उनके इस आध्यात्मिक दौरे ने न सिर्फ उनके प्रशंसकों में उत्साह भर दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी खासा चर्चित हो गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *